गैरसैंण में खिला हरियाली का संकल्प, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़े मुख्यमंत्री व मंत्री

गैरसैंण (भराड़ीसैंण)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में सोमवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या और सौरभ बहुगुणा ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए पौधे रोपे। इसके साथ ही मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव आर.के. सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) समीर सिन्हा ने भी अभियान को गति देने के उद्देश्य से पौधारोपण किया।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और मातृत्व के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए हरियाली का संदेश घर-घर तक पहुँचाना है। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि इस पहल को व्यापक स्तर पर जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

  • Related Posts

    Congress to Hold Key Review Meeting on SIR Strategy Across 9 States, 3 UTs on Nov 18

    Congress To Review SIR Strategy In 9 States, 3 UTs On Nov 18 नई दिल्ली, 16 नवंबर:कांग्रेस पार्टी आगामी 18 नवंबर को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित करने वाली है,…

    Continue reading
    लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट और TATP की पुष्टि, जांच तेज़

    लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट और TATP की मौजूदगी, फॉरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा नई दिल्ली, 16 नवंबर 2025 — राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *