धामी-सैनी की वार्ता: साहिल बिष्ट हत्याकांड के दोषियों को मिलेगी कठोर सजा

देहरादून।अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता की।

मुख्यमंत्री धामी ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं कठोरतम दंड सुनिश्चित किए जाने का अनुरोध किया ।

इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वस्त किया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार इस पूरे मामले में हर संभव कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ है तथा परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Related Posts

    Congress to Hold Key Review Meeting on SIR Strategy Across 9 States, 3 UTs on Nov 18

    Congress To Review SIR Strategy In 9 States, 3 UTs On Nov 18 नई दिल्ली, 16 नवंबर:कांग्रेस पार्टी आगामी 18 नवंबर को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित करने वाली है,…

    Continue reading
    लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट और TATP की पुष्टि, जांच तेज़

    लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट और TATP की मौजूदगी, फॉरेंसिक जांच में बड़ा खुलासा नई दिल्ली, 16 नवंबर 2025 — राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *